Varisu जल्द होगी OTT पर रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर कर रही दमदार कलेक्शन/Varisu will soon be released on OTT, doing strong collection at the box office

Varisu will soon be released on OTT

इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म Varisu को अगले महीने से OTT पर देखा जा सकेगा। दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर Vijay की प्रमुख भूमिका वाली इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। इसका डिजिटल प्रीमियर Amazon Prime Video पर 10 फरवरी को होने की संभावना है।

Varisu को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में स्ट्रीम किया जा सकता है

इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में स्ट्रीम किया जा सकता है। वारिसु के लेखक और निर्देशक Vamshi Paidipally हैं। यह विजय की 66वीं फिल्म है। इसमें विजय के साथ प्रमुख भूमिकाओं में रश्मिका मंधाना और श्याम हैं। इसके अलावा फिल्म में योगी बाबू, शरत कुमार और प्रकाश राज भी हैं। एक्टर के फैंस इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे थे। बॉक्स ऑफिस पर वरिसु की टक्कर दो बड़े एक्टर्स की फिल्मों से थी। इनमें से एक चिरंजीवी की ‘वाल्टेयर’ और दूसरी नंदमुरी बालकृष्ण की ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ है।

जानिए क्या रिपोर्ट आई है सामने

Varisu फिल्म को लेकर एक और रिपोर्ट सामने आई है कि इसे तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषााओं के अलावा मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म का मलयालम पोस्टर के साथ फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। मलयालम में इस फिल्म के रिलीज की जानकारी से दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। वरिसु के हिंदी वर्जन के लिए भूषण कुमार, दिल राजू औऱ मनीष शाह ने हाथ मिलाया है। इस फिल्म के डबिंग राइट्स मनीष शाह के पास हैं। इस फिल्म को राजू ने प्रोड्यूस किया है। इसे 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। विजय की पिछली फिल्म बीस्ट बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रही थ। ऐसे में उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी। फिल्म को 200 करोड़ के बजट से तैयार किया गया है।

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक अन्य बड़ी फिल्म Michael भी जल्द रिलीज होने वाली है। इसका हिंदी ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसमें साउथ के स्टार संदीप किशन, विजय सेतुपति और गौतम मेनन हैं। इसके हिंदी ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। माइकल के ट्रेलर वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और इसने YouTube पर बड़ी संख्या में व्यूज बटोर लिए हैं। Michael एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में संदीप किशन प्यार में जख्मी हीरो के तौर पर दिखाई देंगे। इसमें विजय सेतुपति का भी महत्वपूर्ण रोल है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *