कहानी The Elephant Whisperers की, जिसने ऑस्कर में रचा इतिहास, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है मौजूद/The story of The Elephant Whisperers, which created history at the Oscars, is present on this OTT platform

The Elephant Whisperers

ऑस्कर्स 2023 में इस बार हमारे देश इंडिया का डंका बजा। हर देशवासी को गर्व का वह पल नसीब हुआ, जिसका कई साल से इंतजार था। जहां एक तरफ ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू’ ने ‘बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग’ कैटिगरी में ऑस्कर जीता, वहीं ‘द एलिफेंट व्हिसपरर्स’ ने ‘बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट’ में ऑस्कर जीता है। यह पहली बार है, जब किसी भारतीय प्रोडक्शन को डॉक्युमेंट्री कैटिगरी में ऑस्कर मिला। इस डॉक्यूमेंट्री को गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया, जबकि कार्तिकी गोंसाल्विस ने इसे डायरेक्ट किया। जैसे ही ऑस्कर के लिए The Elephant Whisperers का नाम अनाउंस हुआ, गुनीत मोंगा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने ऑस्कर लेने के बाद सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट में खुशी जाहिर की और सबका शुक्रिया अदा किया।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि The Elephant Whisperers की वो कहानी क्या है, जिसके दम पर इसे ऑस्कर मिला? आपको बताते हैं कि यह डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और इसे आप वहां आसानी से देख सकते हैं।

The Elephant Whisperers की कहानी

यह तमिल भाषा की डॉक्यूमेंट्री है, जो 8 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी। यह डॉक्यूमेंट्री में दक्षिण भारत के एक अनाथ हाथी और उसको बचाने वाले कपल की सच्ची कहानी है। इसमें बोम्मन और बेली नाम के कपल के जरिए उन लोगों की कहानी दिखाई गई, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी हाथियों के साथ काम करते हैं। उनकी देखभाल करते हैं और पूरी तरह से ख्याल रखते हैं।

ये लोग न सिर्फ हाथियों की बल्कि जंगल की जरूरतों के बारें में भी बखूबी जानते हैं। ‘द एलिफेंट व्हिसपरर्स’ में बोम्मन और बेली नाम का एक कपल है, जो अपनी सारी जिंदगी रघु नाम के एक अनाथ हाथी के बच्चे की देखभाल में लगा देता है। बोम्मन और बेली रघु को जो तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व से गोद लेते हैं। यह कपल हाथी के बच्चे को ऐसे पालता है, जैसे उसका अपना बच्चा हो। बोम्मन और बेली रघु को पूजते भी हैं और उसके साथ ही अपना परिवार बसाते हैं। वो उसी को अपनी सारी जिंदगी समर्पित कर देते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने भी की थी तारीफ

जिस तरह से बोम्मन और बेली रघु की देखभाल करते हैं और जो उसकी मार्मिक कहानी है, वह दिल को छू जाती है। इस डॉक्यूमेंट्री में इंसान और जानवर के बीच के निस्वार्थ प्रेम को दिखाया गया है। पिछले दिनों जब प्रियंका चोपड़ा ने जब ‘द एलिफेंट व्हिसपरर्स’ देखी तो वह भी इमोशनल हो गई थीं और तारीफ किए बिना नहीं रह सकी थीं।

इन शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री को पछाड़ जीता ऑस्कर

‘द एलिफेंट व्हिसपरर्स’ की ऑस्कर में ‘हाउल आउट’, How Do You Measure A Year, The Martha Mitchell Effect और Stranger At The Gate से कड़ी टक्कर थी। लेकिन गुनीत मोंगा की इस डॉक्यूमेंट्री ने सबको पछाड़कर ऑस्कर जीत लिया।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *