Sonam Kapoor OTT: ‘ब्लाइंड’ से OTT पर डेब्यू कर रहीं सोनम कपूर, 7 जुलाई को इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म/Sonam Kapoor debuting on OTT with ‘Blind’, the film will be released on this platform on July 7

Sonam Kapoor OTT

फिल्मी पर्दे पर धूम मचाने के बाद बॉलीवुड एक्टर्स अब ओटीटी पर भी धमाल मचा रहे हैं। हाल ही सोनाक्षी सिन्हा ने ‘दहाड़’ से ओटीटी की दुनिया में कदम रखे थे। सलमान खान भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से इस प्लेटफॉर्म पर आ चुके हैं। अब सोनम कपूर भी ओटीटी (Sonam Kapoor OTT) की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी, जोकि 7 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है। मां बनने के बाद सोनम कपूर की यह पहली फिल्म है।

Sonam Kapoor पिछली बार 2019 में फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। इसके बाद 2020 में वह ‘एके वर्सेस एके’ में कैमियो रोल में नजर आई थीं। अब तीन-चार साल बाद सोना फुल फ्लेजेड रोल में स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।

कोरियन फिल्म का रीमेक है ‘ब्लाइंड’

‘ब्लाइंड’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे शोम मखीजा ने डायरेक्ट किया है, जबकि सुजॉय घोष इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में सोनम के अलावा लिलेट दुबे, पूरब कोहली और विनय पाठक जैसे कलाकार हैं। ‘ब्लाइंड’ 2011 में आई इसी नाम की कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है। कहानी एक अंधे पुलिस अधिकारी की है, जो एक सीरियल किलर की खोज में है।

इन जगहों पर हुई ‘ब्लाइंड’ की शूटिंग

‘ब्लाइंड’ की शूटिंग ग्लासगो और स्कॉटलैंड जैसी जगहों पर हुई है। सोनम कपूर अपनी इस फिल्म और कैरेक्टर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अप्रैल में इस फिल्म से सोनम कपूर का फर्स्ट लुक आउट हुआ था, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिला था। अब फैन्स को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

सोनम कपूर ने खींची अर्जुन कपूर की टांग

वही बात करे बहन भाई की नोक झोंक की तो सोनम कपूर ‘कॉफी विद करण’ (Karan Johar) में जमकर अर्जुन कपूर की टांग खींचती नजर आ रही हैं। इसे देख अर्जुन कपूर ये तक कह डालते हैं कि ऐसा लग रहा है मुझे यहां पर सोनम कपूर से ट्रोल करने के लिए बुलाया गया है। साथ ही अर्जुन कपूर ने ये भी खुलासा किया कि आपने मलाइका का नंबर अपने फोन में किस नाम से सेव किया है। इस पर अर्जुन कपूर कहते हैं कि मुझे उनका नाम बहुत पसंद हैं मलाइका…इसीलिए मैंने उनके नाम से ही नंबर सेव किया है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *