Pathaan: शाहरुख की फ‍िल्‍म के अनदेखे सीन OTT पर रिलीज, Twitter पर भी शेयर कर रहे यूजर्स/Unseen scenes of Shahrukh’s film released on OTT, users sharing on Twitter as well

Pathaan

शाहरुख खान की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ओटीटी पर रिलीज हो गई है। आज से इस फ‍िल्‍म को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है। 25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने दुनियाभर में अबतक 1048 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। यह सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्‍म बन गई है। पठान (Pathaan) की ओटीटी रिलीज इसलिए अलग है, क्‍योंकि इसमें दर्शकों को वो सीन भी देखने को मिलेंगे, जो सिनेमाघरों के लिए जारी वर्जन से डिलीट कर दिए गए थे। सोशल मीडिया पर शाहरुख और पठान के फैंस डिलीट किए गए सीन्‍स को शेयर कर रहे हैं।

ट्विटर यूजर्स इन सीन्‍स को शेयर कर रहे हैं

पठान (Pathaan) की ओटीटी रिलीज के बाद सोशल मीडिया में इस फ‍िल्‍म के उन सीन्‍स पर बात की जा रही है, जो सिनेमाघरों में नहीं दिखाए गए थे। ट्विटर यूजर्स इन सीन्‍स को शेयर कर रहे हैं। @aneessrkian नाम के यूजर ने फ‍िल्‍म का एक सीन शेयर किया है। यूजर ने लिखा है कि यह सीन तो फ‍िल्‍म में होना चाहिए था, क्‍योंकि यह लोगों को हंसाता। यूजर ने करीब 45 सेकंड की वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें शाहरुख को प्रताडि़त होते हुए दिखाया गया है।

उस सीन में दुश्‍मन, पठान से सच जानना चाहते हैं। एक विदेशी पठान से हिंदी में बात करता है, जिसके जवाब में पठान कहता है, “तेरी हिंदी बहुत अच्छी है। तेरी मां हिंदुस्तान आई थी क्या?”। यूजर ने इस सीन का समर्थन किया है और लिखा है कि यह सिनेमाघरों में दिखाया जाना चाहिए था।

एक और सीन है, जिसमें शाहरुख की एंट्री दिखाई गई और बैकग्राउंड में म्‍यूजिक बज रहा है। जानकारी के अनुसार, जैसे ही पठान की एंट्री उसके ऑफ‍िस में होती है, टीम उसका वेलकम करती है। एक कलीग उसे गले लगाने के लिए दौड़ती है, तब पठान (Pathaan) कहता है कि अगर जिंदगी रही तो गले मिलेंगे। कई फैंस हैरानी जता रहे हैं कि इस सीन को फ‍िल्‍म से क्‍यों हटाया गया। एक यूजर ने लिखा कि इस सीन को क्‍यों हटाया गया, यह तो थिएटर में आग लगा देता! कुछ और दृश्‍य भी हैं, जो ओटीटी रिलीज में दिखाए जा रहे हैं।

अब Pathaan ओटीटी पर रिलीज हो गई है

क्‍योंकि अब पठान (Pathaan) ओटीटी पर रिलीज हो गई है, इसलिए माना जाना चाहिए कि यह थिएटर्स से अब हटने के लिए तैयार है। भारत में पठान का कलेक्‍शन 541 करोड़ रुपये से कुछ अधिक रहा है, जबकि वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1048 करोड़ रुपये के लगभग है। पठान (Pathaan) हिंदी स‍िनेमा के इतिहास की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फ‍िल्‍म बन गई है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *