New OTT Release May 2023: ओटीटी पर इस हफ्ते विक्रम वेधा, दहाड़ समेत देखें ये फिल्में/Watch these movies including Vikram Vedha, Roar on OTT this week

New OTT Release May 2023

New OTT Release May 2023: ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म या OTT ने मनोरंजन के तरीके को बदल कर रख दिया है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के प्रोजेक्ट्स अब कई बार सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद लोगों ने मनोरंजन का मिजाज बदल लिया है और घर पर रहकर ही अब कंटेंट देखना पसंद किया जा रहा है। इस हफ्ते ओटीटी पर आपके लिए कौन सी नई फिल्में और वेब सीरीज आई हैं, हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Vikram Vedha OTT Release

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की एक्शन मूवी विक्रम वेधा ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। 12 मई से आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में हैं। गायत्री और पुष्कर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 30 सितंबर 2022 को दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था जिसे अब ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। यह तमिल फिल्म का रीमेक है जो इसी नाम से साउथ में बनाई गई थी। तमिल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति की जोड़ी दिखाई दी थी।

Dahaad OTT Release

ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा की दहाड़ भी शामिल है। इस फिल्म को रीमा काटगी और जोया अख्तर ने बनाया है। फिल्म एक सीरियल किल्लर पर आधारित है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा अंजलि भाटी का किरदार निभा रही हैं जो एक छोटे से गांव के पुलिस स्टेशन में सब इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात हैं। यहां उनके सामने एक दिल दहला देने वाला केस सामने आता है जिसमें कुछ महिलाएं अचानक लापता हो जाती हैं और फिर उनकी लाशें सार्वजनिक विश्रामग्रह में पाई जाती हैं। फिल्म थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर है। दहाड़ को प्राइम वीडियो पर 12 मई से देखा जा सकता है।

Zee5 की पॉपुलर वेब सीरीज ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड के बाद इसका सीक्वल ताज: रेन ऑफ रिवेंज दर्शकों के लिए उपलब्ध है। सीजन 2 को 12 मई से जी5 पर देखा जा सकता है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि इस सीजन में सलीम अपने पिता अकबर के खिलाफ बगावत करता है। सीरीज की इस किश्त में धर्मेंद्र, नसीरुद्दीन शाह, आशिम गुलाटी, राहुल बोस, संध्या मृदुल, अदिति राव हैदरी, ज़रीना वहाब, शुभम कुमार मेहरा, सौरासेनी मैत्रा, पद्म दामोदरन और पंकज सारस्वत जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

Soppana Sundari OTT Release

इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली फिल्मों में कॉमेडी ड्रामा सोप्पना सुंदरी भी शामिल है। इसे एसजी चार्ल्स ने निर्देशित किया है। फिल्म में एश्यवर्या राजेश और लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली लीड में हैं। फिल्म की कहानी बहुत रोचक है जिसमें एक मध्य वर्गीय परिवार एक लकी ड्रा में कार जीत लेती है। नया मोड़ तब आता है जब कई लोग उनकी इस नई कार को छीनने की कोशिश करना शुरू कर देते हैं। इसे 12 मई से डिज्नी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

Shakuntalam OTT Release

भारतीय कवि कालिदास के लोकप्रिय नाटक ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ पर आधारित फिल्म शाकुंतलम को अब ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को 12 मई से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। है। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, और कन्नड़ भाषा में भी स्ट्रीम किया जा सकता है। बता दें सामंथा इस फिल्म में लीड रोल में हैं। फिल्म में दुष्यंत का किरदार देव मोहन ने जीवंत किया है। अन्य स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रकाश राज, अल्लू अरहा, कबीर बेदी, सचिन खेडेकर, मोहन बाबू, गौतमी मधू भी नजर आए हैं। फिल्म में दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *