जानिए टॉप वेब सीरीज़ के बारे में जिनका जिक्र आप एक बार जरूर करेंगे/Know about the top web series that you will definitely mention once

top web series

Top Web Series: अगर आप इस वीकेंड ओटीटी पर कोई वेब सीरीज देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन कंफ्यूज हैं कि क्या देखें और क्या नहीं! तो कोई बात नहीं। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं टॉप 10 बेस्ट इंडियन वेब सीरीज, वो भी हिंदी में। इन्हें IMDb की रेटिंग के हिसाब से रैंक किया गया है। इनमें आपको सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर इंस्पिरेशनल शोज तक देखने को मिलेंगे।

इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘रॉकेट ब्वॉयज’ का नाम शामिल है, जिसे IMDb पर 10 में से 8.9 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा 10वें नंबर पर पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल स्टारर ‘मिर्जापुर’ शामिल है। चलिए फिर देर किस बात, लिस्ट पढ़ लीजिए और जो वेब सीरीज अपने मिस कर दी है, उसे इस वीकेंड घर बैठकर आराम से देख डालिए।

1. रॉकेट ब्वॉयज

डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा और डॉक्टर विक्रम साराभाई की जिंदगी पर बेस्ड है ये वेब सीरीज, वो शख्स, जिन्होंने इतिहास बदल दिया। इस शो में जिम सरभ, सबा आजाद सहित कई स्टार्स हैं। इसका दूसरा सीजन भी आ चुका है। आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं।

2. द फैमिली मैन

इस शो के चर्चे खूब हुए थे। इसके डायलॉग्स तक हिट हो गए थे। हर तरफ मीम छा गए थे। जी हां हम बात कर रहे हैं ‘द फैमिली मैन’ की, जिसमें मनोज बाजेपयी सहित कई स्टार्स ने दमदार एक्टिंग की। अब इसके तीसरे सीजन का फैंस बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

3. एस्पिरेंट्स

अगर आप ये देखना चाहते हो कि देश की सेवा करने की चाहत लेकर UPSC की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स की जिंदगी कैसी होती है, वो किन-किन चुनौतियों से गुजरते हैं, कितना इमोशनल ट्रॉमा होता है, कितनी मस्ती होती है तो आप ‘एस्पिरेंट्स’ वेब सीरीज देख सकते हैं। इस शो को बहुत पसंद किया गया। इसके गाने भी खूब हिट हुए। इसमें नवीन कस्तूरिया, अभिलाष थपलियाल और सनी हिंदुजा सहित कई स्टार्स हैं। ये शो आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

4. पाताल लोक

ये एक क्राइम-थ्रिलर ड्रामा है। इसमें जयदीप अहलावत, नीरज काबी, ईश्वक सिंह और अभिषेक बनर्जी ने दमदार एक्टिंक की है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसे IMDb पर 10 में से 8 रेटिंग मिली है।

5. असुर: वेलकम टू योर डार्क

इस शो को IMDb पर 10 में से 8.4 की रेटिंग मिली है। इस क्राइम-ड्रामा और मिस्ट्री शो में अरशद वारसी, अनुप्रिया गोएंका और रिद्धी डोगरा सहित कई सिलेब्स हैं। आप इसे वूट पर देख सकते हैं।

6. कोटा फैक्ट्री

ब्लैक एंड व्हाइट में बना ये शो वेब सीरीज की दुनिया में सुपरहिट है। इसमें उन बच्चों की कहानी दिखाई गई है, जो इंजीनियर बनने का सपना लेकर कोटा जाते हैं और वहां हकीकत से उनका सामना होता है। कोई चमक जाता है तो कोई पीछे रह जाता है। इस शो को IMDb पर 10 में से 9 रेटिंग मिली है। इसमें मयूर मोरे, जितेंद्र कुमार, रंजन राज और आलम खान जैसे स्टार्स हैं। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। अब इसका तीसरा सीजन रिलीज होने के लिए तैयार है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *