Rocket Boys 2: देश का पहला परमाणु टेस्ट, पीछे चल रही थी अलग ही कहानी, जानें ‘रॉकेट बॉयज 2’ कब-कहां होगी रिलीज/ Country’s first nuclear test, a different story was going on behind it, know when and where ‘Rocket Boys 2’ will be released

Rocket Boys 2

Rocket Boys 2′ का ट्रेलर बहुत दमदार है। इसमें देश के महान वैज्ञानिक होमी जे. भाभा और विक्रम साराभाई की कहानी दिखाई गई है। उस दौर को दिखाया गया है, जब देश को पहला परमाणु टेस्ट करने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा था और इसके बाद पूरी दुनिया को भारत ने अपनी ताकत दिखाई थी।

हिंदुस्‍तान को विज्ञान की दुनिया में जमीन से आसमान तक पहुंचाने वाले होमी जहांगीर भाभा और विक्रम साराभाई की कहानी एक बार फिर लौट आई है। साल 2022 में वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ का पहला सीजन रिलीज हुआ था और इसे खूब पसंद किया गया था। अब इसके दूसरे सीजन में दिखाया गया है कि उस वक्त के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मौत के बाद देश के पहले परमाणु टेस्ट के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा था। देश की खामोशी को दुश्मनों ने कैसे कमजोरी मान लिया था और फिर इस परमाणु टेस्ट ने दुनिया को दिखा दिया था कि भारत भी किसी से कम नहीं है।

इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि युद्ध के वैश्विक खतरों के बीच भारत के लिए एक परमाणु राष्ट्र बनना कितना जरूरी था और इसी के बाद भारत का पहला परमाणु परीक्षण पोखरण 1 के नाम से भी जाना जाता है। सीरीज में देश के महान वैज्ञानिकों की अविश्वसनीय जर्नी को दिखाया जाएगा, वे वैज्ञानिक, जिन्होंने एक नए युग को आकार दिया और किसी ने भी देश की संप्रभुता को चुनौती देने की हिम्मत नहीं की।

कब और कहां देख सकते हैं Rocket Boys 2 ?

आप इस फेमस वेब सीरीज के दूसरे सीजन ‘रॉकेट बॉयज’ को सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। ये शो इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 16 मार्च 2023 को स्ट्रीम होगा।

‘रॉकेट बॉयज 2’ की कास्ट

हिंदी भाषा में बनी बायोग्राफिकल वेब सीरीज में होमी जे. भाभा और विक्रम साराभाई की जिंदगी की कहानी दिखाई गई है। इसे अभय पन्नू ने डायरेक्ट किया है। इसमें इश्वाक सिंह और जिम सरभ ने अहम किरदार निभाया है। इनके अलावा Regina Cassandra, सबा आजाद, रजत कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्या और अर्जुन राधाकृष्णा भी हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *